रसा समाचार एजेंसीः आयतुल्लाह सीसतानी ने सभी सियासी ग्रुपों को मतभेद से दूरी और क़ौम से एकता बनाने की ताकीद की।रसा समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इराक के मशहूर मरजा-ए-तक़लीद आयतुल्लाहिल उज़्मा सीसतानी ने सभी सियासी दलों से राष्ट्रीय एकता बनाने की राह में प्रयास और कोशिशें करने और मतभेद दूर करने की मांग की है।इराकी पार्लियामेंट के एक सदस्य अल्ला तालिबानी ने आयतुल्लाह सीसतानी के बयान का हवाला देते हुए कहा आयतुल्लाह सीसतानी ने इराक़ के सभी राजनैतिक दलों के नाम अपने एक संदेश में सभी सरकारी अधिकारियों और राजनेताओं से मांग की है कि वह अपने सभी मतभेदों को भुला कर एकजुट हो जाएं और धड़े बनाने से दूरी करें।दूसरी ओर इराक़ी संसद में एक कुर्द प्रतिनिधि ने इराकी मरजा-ए-तक़लीद की मांगों के दायरे में कहा आयतुल्लाह सीसतानी की यह इच्छा मतभेदों के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकती है।उन्होंने कहा कुर्द लोग आयतुल्लाह सीसतानी से बहुत ज़्यादा श्रद्धा रखने के कारण उनके दृष्टिकोण का सम्मान करते हैं।उल्लेखनीय है कि एक तरफ इराक की केंद्र सरकार और देश के कुरदिस्तान इलाके के बीच, विवादास्पद क्षेत्रों और इसी तरह तेल और गैस के मसले पर मतभेद और दूसरी ओर इराक के कुछ सुन्नी आबादी वाले इलाकों में जारी विरोधों ने देश की राजनीतिक स्थिति तनावपूर्ण बना दी है, कुछ राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इराक के सुन्नी बहुल राज्यों में विदेशी देश उन विरोधों समर्थन कर रहे हैं।................166
5 फ़रवरी 2013 - 20:30
समाचार कोड: 388592
इराक के मशहूर मरजा-ए-तक़लीद आयतुल्लाहिल उज़्मा सीसतानी ने सभी सियासी दलों से राष्ट्रीय एकता बनाने की राह में प्रयास और कोशिशें करने और मतभेद दूर करने की मांग की है.......